विशेष प्रभाव वाले रत्न
वैसे तो रत्न और उपरत्न अनेक प्रकार के होते हैं, परंतु आज हम कुछ ऐसे रत्नों के बारे में चर्चा कर रहे हैं जिनका विशेष प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। इन रत्नों का अपना एक विशेष प्रभाव होता है। अतः विशेष उद्देश्य के लिए इन रत्नों को धारण किया जाता है।
- अलेक्जेंड्राइट – यह व्यक्ति के आभामंडल को सुंदर बनाता है तथा आंतरिक पवित्रता देता है। यह व्यक्ति को क्रियाशील तथा आनंदित बनाता है। यह प्राय: हरे रंग का होता है।
- अलमांडाइन -इस लाल गार्नेट में कुछ बैंगनी रंग मिला हुआ होता है। यह रत्न व्यक्ति को आध्यात्मिक बनाता है। रिश्तो में प्रेम लाता है तथा आंतरिक शुद्धिकरण लाता है।
- ऐमेजोनाइट– यह नीला और हरा रंग मिला हुआ एक रत्न होता है। यह रत्न व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रबल बनाता है। व्यक्ति में सत्यनिष्ठता, आत्म प्रेम और ईमानदारी जगाता है। यह व्यक्ति में आंतरिक दृष्टि देता है।
- अंबर -सुनहरे रंग का यह रत्न प्रेम, शुद्धि, ऊर्जा व ज्ञान में संतुलन बनाता है तथा परोपकारिता व शांति को बढ़ाता है। यह पुरातत्व की ओर झुकाव बनाता है। यह व्यक्ति में नकारात्मकता को हटाकर उसे सकारात्मक बनाता है।
- एंबलीगोनाइट– यह रत्न सुनहरा पीला रंग लिए हुए होता है। यह दूसरों के प्रति प्रेम बढ़ाता है। यह आत्मविश्वास विकसित करता है।
- एंडलुसाइट– यह कई रंगों में होता है। यह लाल, पीला, भूरा व हरे रंग में पाया जाता है।
यह रत्न कैरियर बनाने में, भविष्य बनाने में, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में और सफलता दिलाने में विशेष कार्य करता है। यह व्यक्ति को बौद्धिक क्षमता देता है तथा शक्तिशाली बनाता है।
- एंगलसाइट – यह सफेद से रंग का होता है । यह रत्न व्यक्ति को शांत प्रकृति का बनाता है। यह व्यक्ति को दूसरों के प्रति संवेदनशील बनाता है।
- ऐपेटाइट – यह रत्न विभिन्न रंगों में पाया जाता है। यह गुलाबी, नीला, सफेद, हरा तथा पीले रंग में पाया जाता है। यह वाक् शक्ति और बौद्धिक क्षमता बढ़ाता है। यह चित्त को एकाग्र करता है और सीखने की क्षमता बढ़ाता है।
- एक्वामरीन – यह नीले और हरे रंग में पाया जाता है। यह व्यक्ति में शांति और सद्भावना बढ़ाता है। यह जलीय यात्रा में सुरक्षा प्रदान करता है। यह आत्मिक शांति प्रदान करता है।
- एरेगोनाइट– यह क्रीमी रंग का होता है। यह भावनात्मक और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। यह रत्न व्यक्ति की स्पष्ट सोच को विकसित करता है।
- एरीजोना एगेट – यह रत्न भौतिकवाद पनपाता है। यह सीधा सांसारिकता से जोड़ता है तथा व्यक्ति को समृद्ध और कामुक बनाता है।
- आर्टेमिस क्रिस्टल– यह लंबा पतला सा क्रिस्टल होता है। यह व्यक्ति में सरलता और संवेदनशीलता बढ़ाता है। यह स्वतंत्रता और प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देता है। यह व्यक्ति को आस्तिक बनाता है।
- एवेंचुरिन -यह सुनहरे रंग का होता है। यह रत्न मानसिक और शारीरिक स्वस्थता प्रदान करता है। यह शांति, सफलता, स्वतंत्रता, समृद्धि आदि प्रदान करता है।
- एक्सीनाइट – यह भूरा, बैंगनी और नीले रंग का होता है। यह भौतिक और आध्यात्मिक जीवन प्रदान करता है।
- अजुराइट– यह गहरे नीले रंग का होता है। यह व्यक्ति को अंतर्मुखी बनाता है। यह व्यक्ति को आध्यात्मिक बनाकर अंतर्ज्ञान देता है। यह भविष्यवाणी करने की क्षमता तथा आंतरिक शुद्धि प्रदान करता है।
- बैराइट – यह अनेक रंगों में पाया जाता है। यह व्यवहार कुशल बनाता है। यह वफादारी तथा आदर्श प्रेम को बढ़ाता है।
- बेनिटोइट – यह नीले रंग का होता है। यह सहानुभूति तथा संवेदनशीलता बढ़ाता है।
- बेरिल – यह रत्न आध्यात्मिकता, परोपकारिता, सहिष्णुता तथा प्रेम बढ़ाता है।
- बेरिलियम– जो व्यक्ति आध्यात्मिक साधना करना चाहते हैं उनके लिए यह रत्न अच्छा है। यह चेतना को बढ़ाता है तथा ध्यान में प्रवृत करता है।
- ब्लडस्टोन – गहरे हरे रंग में लाल धब्बे लगे हुए होते हैं। इसको हेलिओट्रोपे भी कहते है। यह व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है। संगठन बनाने की क्षमता में वृद्धि करता है। व्यक्ति को उदार और आदर्शवादी बनाता है।
- बोर्नाइट – यह हल्का बैंगनी रंग लिए हुए होता है। यह व्यक्ति को निष्पक्ष और सच्चा बनाता है। व्यक्ति को पृथ्वी के कल्याण के मार्ग पर प्रवर्तित करता है। यह रत्न व्यक्ति को सामाजिक न्याय से जोड़ता है।
- बोत्सवाना एगेट – यह व्यक्ति को कलात्मक और भावनात्मक बनाता है। व्यक्ति को कामुक बनाता है।
- ब्राजीलियनाइट– यह पीलापन लिए हुए हरा सा रत्न होता है। यह बौद्धिक क्षमता बढ़ाता है तथा शिक्षा के प्रति व्यक्ति का झुकाव बढ़ाता है। यह विद्यार्थियों के लिए उचित रत्न है।
- कैल्साइट – यह कई रंगों में पाया जाता है। यह आध्यात्मिकता, मानसिक संतुलन, बौद्धिक क्षमता, मानसिक क्षमता, उच्च चेतना आदि को बढ़ाता है।
- कार्नेलियन – यह नारंगी भूरा और लाल रंग का होता है। यह जीवन चक्र को समझने में मदद करता है। यह पूर्व जन्म और पुनर्जन्म को जानने की इच्छा जागृत करता है। यह सामाजिकता, रचनात्मकता, सद्भाव, साहस, प्रसन्नता आदि देता है। यह रत्न व्यक्ति को प्रकृति प्रेम से जोड़ता है।
- कैसिटराइट – यह लाल, भूरा, काला तथा पीले से रंग का होता है। यह रत्न सांसारिक कार्यों में सशक्त बनाता है। यह उत्पादकता और संगठन के माध्यम से व्यक्ति को प्रगति प्रदान करता है।
- सेलेस्टाइट – यह हल्के नीले रंग का होता है। यह रत्न आध्यात्मिक मार्ग में प्रवृत करता है। यह विचारों की स्पष्टता, सहानुभूति, प्रार्थना, आध्यात्मिक विकास, आत्मज्ञान आदि प्रदान करता है।