- सेरुसाइट – यह भूरे रंग का रत्न होता है। यह किसी के प्रति समर्पण की भावना सिखाता है। यह विनम्रता देता है।
- कैल्सेडोनी – यह काला, नीला, भूरा तथा सलेटी रंग का होता है। यह जीवन के प्रति मनुष्य को ऊर्जावान बनाता है। यह मनुष्य को संतुलित जीवन देता है तथा सहनशील बनाता है।
- चाल्कोपाइराइट – यह सोने और तांबे का मिला हुआ कुछ हरे रंग का होता है। यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
- क्लोराइट – यह काले और भूरे रंग में पाया जाता है। जंगलों में प्रकृति और जानवरों से प्यार करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए यह देवता का कार्य करता है।
- क्रिसोबेरिल – यह पीले और हरे रंग का होता है। यह व्यक्ति में करुणा, आशावाद, उदारता तथा परोपकार की भावना प्रकट करता है।
- क्रिसोप्रेज – यह हरे रंग का होता है। यह रत्न उत्साहवर्धक होता है। यह वाणी में संतुलन देता है। यह प्रायः बच्चों को धारण करवाया जाता है।
- सिनाबार – यह लाल रंग का सा होता है। यह हमें समूह में अग्रणी भूमिका निभाने में मदद करता है। यह हमें सशक्त व शक्तिशाली बनाता है।
- सिट्रिन – यह सुनहरा पीला रत्न होता है। यह जीवन के कई क्षेत्रों में विकास करता है। यह कैरियर में सफलता प्रदान करता है। जीवन में आनंद तथा आत्मविश्वास बढ़ाता है। पाचन में मदद करता है।
- क्लीनोजोईसाइट – यह कुछ भूरा रंग लिए हुए हरा होता है। यह व्यक्ति को सावधान बनाता है। यह दूसरों से ठगने से बचाता है।
- कोबाल्ट– यह रत्न हमें प्रार्थना करने में मदद प्रदान करता है। यह हमें ईश्वर से जोड़ता है।
- कॉबाल्टाइट– यह व्यक्ति को न्याय प्रिय बनाता है। व्यक्ति को विचारशील तथा सहिष्णु
बनाता है।
- कॉलमेनाइट – यह सकारात्मक सोच विकसित करता है। यह हमें सोम्य तथा शांत बनाता है।
- कोवेलाइट – यह नीला धूमिल रत्न होता है। यह व्यक्ति को ध्यान के मार्ग में प्रवृत्त करता है।
- क्रिस्टल – यह रत्न अंतर्दृष्टि, आत्मज्ञान, शांति और स्थिरता प्रदान करता है। यह सकारात्मक विचार, सद्भाव और प्रेम बढ़ाता है।
- क्यूप्राईट – यह व्यक्ति को कर्तव्यवान बनाता है। यह व्यावहारिक भी बनाता है।
- डेनबुराईट – यह पीले और गुलाबी रंग का होता है। यह मनुष्य के मस्तिष्क में शांति प्रदान करता है तथा उसे सहनशील बनाता है।
- डेटोलाइट– यह हरे रंग का रत्न होता है। यह व्यक्ति के विचारों को परिपक्व बनाता है। यह व्यक्ति को एकाग्र बनाकर अध्ययन की क्षमता विकसित करता है। विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा रत्न है।
- डेंट्रीटिक एगेट– यह रत्न व्यक्ति को सुरक्षित बनाता है तथा शांत बनाता है। यह रत्न व्यक्ति को यात्रा में सुरक्षा प्रदान करता है।
- डेसोटेकाईट – यह रत्न भविष्य देखने में मदद करता है। यह ज्योतिषी, हस्तरेखाविद् आदि के लिए अच्छा रत्न है।
- डेविक क्रिस्टल – यह व्यक्ति को परा विद्या में सहायता प्रदान करता है। यह देवताओं के साथ जुड़ने में मदद करता है।
- डायबेस -यह व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है। यह प्रभावशाली, सक्षम और शक्तिशाली बनाता है।
- डायोपसाईड – यह हरे रंग का रत्न होता है। यह मनुष्य की जीवन शक्ति को बढ़ाता है। यह व्यक्ति के सांसारिक मूल्यों को बढ़ाता है।
- डायोप्टेज – यह हरे रंग का रत्न होता है। यह रत्न ध्यान को बढ़ावा देता है। यह मानसिक तनाव को कम करता है।
- डॉल्फिन क्रिस्टल – यह जीवन में प्रसन्नता प्रदान करता है। यह जीवन शक्ति प्रदान करता है।
- डबल टर्मिनेटेड क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल – यह आंतरिक भावनाओं को बढ़ाता है। यह व्यक्ति को ध्यान में प्रवृत्त करता है तथा जीवन में संतुलन बनाता है।
- डूमोर्टियराइट- यह लगभग नीले रंग का रत्न होता है। यह व्यक्ति के जीवन को सुव्यवस्थित करता है।
- आठ मुखी क्रिस्टल– व्यक्ति को शक्तिशाली व समृद्ध बनाता है।
- इलाट – यह फिरोजा और मेलाकाईट का संयुक्त रूप होता है। यह व्यक्ति को मिलनसार बनाता है तथा समझदार बनाता है।
- सहानुभूति पूर्ण क्रिस्टल – व्यक्ति को उदारवादी बनाता है। बहुत ही सहानुभूति पूर्ण बनाता है।
- एनर्जाइट– यह हरा या भूरे रंग का होता है। यह रत्न धार्मिक कार्य करने वालों, ऋषि-मुनियों, वेद पाठकों, पुजारियों आदि के लिए मददगार होता है। उनको इन विद्याओं में आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करता है।
- एनस्स्टेटाइट – यह हरा, भूरा या पीले रंग का होता है। जो व्यक्ति भक्ति योग में प्रवृत्त है उनको क्षमता प्रदान करता है।
- एपीडॉट – यह हरा, भूरा या काले रंग का होता है। यह रत्न सकारात्मकता बढ़ाता है और व्यक्ति को विकास मार्ग में प्रवृत्त करता है।
- यूक्लेज – यह हल्के नीले रंग का होता है। व्यक्ति में परोपकार की भावना बनाता है। व्यक्ति को निस्वार्थ और उदार बनाता है।
- अतिरिक्त स्थलीय क्रिस्टल– यह अंतरिक्ष के रहस्य का पता लगाने में मददगार होता है। यह व्यक्ति को देवताओं से संपर्क स्थापित करने में सहायता करता है तथा संचार की सुविधा प्रदान करता है।
- फायर स्टोन – यह काला या भूरे रंग का होता है। यह मनुष्य को पेड़- पौधों व पशु-पक्षियों के साथ संवाद करने में मदद करता है। यह मनुष्य के जीवन में उत्साह का संचार करता है तथा प्रकृति से प्रेम करने में मदद प्रदान करता है।
- फ़र्न एगेट– यह देवताओं से संसार में मदद प्रदान करता है तथा पौधों के साथ जुड़ने में मदद प्रदान करता है।
- फायर एगेट – यह व्यक्ति के मन से भय को दूर भगाता है। व्यक्ति के साहस में वृद्धि करता है।
- फायर ओपल – यह व्यक्ति के भावनात्मक पक्ष को सुदृढ़ करता है। व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है।
- चकमक पत्थर – यह काले या भूरे रंग का होता है। यह आंतरिक शक्ति साहस व सुरक्षा बढ़ाता है।
- फ़्लोराइट– यह कई रंगों का मिश्रित रंग लिए हुए होता है। यह आध्यात्मिकता व आत्म शुद्धि को बढ़ाता है।
- फ्यूचसाइट– यह हरे रंग का होता है। यह रचनात्मकता, कल्पना कूटनीति, विवेक आदि को बढ़ावा देता है।
- गैलेना – यह बुद्धि, अंतर्दृष्टि तथा संचार क्षमता को बढ़ाता है।
- गार्नेट – यह प्रायः लाल व हरे रंग का होता है। यह सामाजिक सफलता, लोकप्रियता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा स्थिरता की वृद्धि करता है। यह प्रेम व कामुकता की वृद्धि करता है।
- जिओडेस – यह सद्भाव में वृद्धि करता है। यह आकर्षण शक्ति बढ़ाता है।
- हेमेटाइट – यह आत्मविश्वास, स्थिरता व एकाग्रता बढ़ाता है। यह कानून में समझदारी बढ़ाता है।
- हेमीमॉरफाइट – यह हरे या नीले रंग का होता है। इसे कैलामाइन भी कहते हैं। इसको धारण करने से व्यक्ति किसी भी कार्य को परिणाम तक पहुंचाता है। उत्साह बना रहता है।
- हेरा क्रिस्टल – यह पुनर्जन्म तथा आत्म विश्लेषण आदि में रुचि पैदा करते हैं।
- हर्किमर हीरे – यह व्यक्ति में ऊर्जा का संचार करते हैं। यह मौलिकता, रचनात्मकता तथा स्पूर्ति को बढ़ाते हैं।
- हिडेनाइट – यह पीला रंग लिए हुए हरे रंग का होता है। यह व्यक्ति में आत्मज्ञान व करुणा को बढ़ाता है। यह आध्यात्मिकता को बढ़ाता है।