- पेरिडॉट – यह हरे और पीले रंग का होता है। यह रत्न तनाव, चिड़चिड़ापन व क्रोध कम करने में सहायता प्रदान करता है। मनुष्य के विकार नष्ट होते हैं और वह स्वस्थ बनता है।
- फैंटम क्रिस्टल – यह रत्न व्यक्ति को पूर्व जन्म व अगले जन्म की ओर प्रेरित करता है।
- फेना साइट – यह पीला, गुलाबी या रंगहीन होता है। यह मनुष्य की बुरी आदतों को छुड़ा सकता है।
- फास्जेनाइट – यह सफेद, पीला या हरा मिश्रित होता है। यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
- पाइमॉन्टाईट एपीटोड – यह जीवन के प्रति उत्साह और नेतृत्व क्षमता बढ़ाता है।
- पिक्सेलेटेड क्रिस्टल – इसके अंदर इंद्रधनुष जैसा दिखाई देता है। यह मनुष्य को आत्मिक रहस्यों को समझने में मदद करता है।
- प्लम एगेट – इससे मनुष्य की कल्पना शक्ति बढ़ती है।
- प्रेसियोलिट – यह हरे रंग का होता है। यह मनुष्य को आत्मनिर्भर बनाता है।
- प्रेह्नाइट – यह पीला रंग लिए हुए हरा या भूरा होता है। यह मनुष्य को ईमानदार, विश्वसनीय व सत्यनिष्ठ बनाता है।
- पुरपुराईट – यह गुलाबी, भूरा व बैंगनी रंग का होता है। यह शारीरिक पुष्टता देता है।
- पाइराइट – यह पीले रंग का होता है। यह मनुष्य की प्रतिभाओं को विकसित करता है। यह मनुष्य की तर्कशक्ति, बौद्धिक शक्ति व विश्लेषण की शक्ति को बढ़ाता है।
- पाईरोलुसाईट – यह भौतिक सुख सुविधाएं प्रदान करता है। मनुष्य को दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास देता है।
- पायरोप – यह लाल, भूरे रंग का होता है। यह आपसी मेल- मिलाप में मदद करता है। यह मनमुटाव दूर करता है।
- क्वांटम क्रिस्टल – यह व्यक्ति की कल्पनाओं को साकार रूप देने में मदद करता है।
- इंद्रधनुष क्रिस्टल – यह प्रकृति के प्रति उदारता देता है। जीवन के प्रति आशा जागृत करता है।
- रियलगर – इसका रंग लाल और नारंगी होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है और सकारात्मकता प्रदान करता है।
- रोडॉक्रोसाइट – गुलाबी जैसा रंग होता है। मनुष्य के अंदर सहनशीलता, करुणा, सद्भाव और मैत्री का विकास करता है।
- रोडोनाइट – यह काला रंग लिए हुए लाल रत्न होता है। यह व्यक्ति में न्यायप्रियता का विकास करता है। व्यक्ति विभिन्न क्षमताओं के साथ अपने उद्देश्य तक पहुंचता है।
- दाएं हाथ का क्रिस्टल – यह व्यक्ति की तार्किक क्षमता और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है।
- गुलाब क्वार्ट्ज – यह आदर्शवाद, दयालुता, सकारात्मकता, सहनशीलता व प्रेम की वृद्धि करता है।
- रुटीलेटेड क्वार्ट्ज – यह व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है। व्यक्ति के दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है।
- सार्ड – यह महत्वाकांक्षा और भौतिक सफलता प्रदान करता है।
- सारडॉनिक्स – यह प्रकृति व वन्य जीवो से प्रेम करना सिखाता है। यह विवाह आदि में लाभदायक होता है।
- स्केपोलाइट – गुलाबी बेंगनी या पीले रंग का होता है। व्यक्ति के विश्लेषण क्षमता में वृद्धि करता है। व्यक्ति की कथनी और करनी एक होती है।
- स्कीलाइट – नारंगी, भूरा और पीले रंग का होता है। स्पष्ट सोच और मानसिक संतुलन का विकास करता है।
- सेलीन क्रिस्टल – यह मानसिक क्षमता और अंतर्दृष्टि में वृद्धि करता है।
- सेलिनाइट – यह जिप्सम होता है। यह विचारों में शुद्धता लाता है। आध्यात्मिक, मानसिक व सार्वभौमिक चेतना का विकास करता है।
- सरपेंटाइन – यह प्रायः हरे रंग का होता है। पुरातत्व की ओर झुकाव होता है। बड़ों के सम्मान करने का गुण प्राप्त होता है।
- सात मुखी क्रिस्टल – मानसिक व आत्मिक शांति को बढ़ाता है।
- सिंहा लाइट – हरा पीला या भूरे रंग का होता है। मनुष्य अपने उद्देश्य की तरफ अग्रसर होता है। स्वयं को विकसित कर सफलता को प्राप्त करता है।
- स्मिथसोनाइट -यह विभिन्न रंगों के आधार पर विभिन्न कार्य करता है। भूरा या काला रत्न इच्छाओं को पूर्ण करता है। व्यक्ति को यथार्थवादी बनाता है तथा व्यावहारिक ज्ञान देता है। गुलाबी रत्न नए मित्र बनाता है। पीला रत्न जीवन में उत्साह बढ़ाता है। बैंगनी रत्न मानसिक क्षमताओं को बढ़ाता है। नीला रत्न अभिव्यक्ति की क्षमता में विकास करता है।
- सोडालाइट – गहरे नीले रंग का रत्न धारियों से युक्त होता है। मनुष्य की तर्कशक्ति को आध्यात्मिकता के साथ जोड़ता है। मनुष्य की सीखने की क्षमता का विकास करता है।
- सोलमेट क्रिस्टल – इसे जुड़वा क्रिस्टल के नाम से भी जाना जाता है। यह विवाह होने में मदद करता है। यह मनुष्य को एक दूसरे से मेलजोल बढ़ाने की शक्ति प्रदान करता है। जीवन में प्रेम को बढ़ाता है।
- स्पेक्ट्रो लाइट – यह रत्न जीवन जीने की ऊर्जा व स्वास्थ्य प्रदान करता है।
- स्पेसरटाइट – इसका लाल, भूरा, हरा या नारंगी रंग होता है। मनुष्य को स्थाई संपत्ति प्रदान करता है।
- स्पेलेराइट – यह हरे और पीले रंग का होता है। व्यक्ति को सरल, सहज व सौम्य बनाता है।
- स्फीन – इसका भूरा, हरा या पीला रंग होता है। व्यक्ति के जीवन में संतुलन प्रदान करता है। व्यक्ति को सांत्वना प्रदान करता है।
- स्पाइनल – यह कई प्रकार के रंगों में मिलता ह । नारंगी रत्न जीवन में आशा का संचार करता है। काला रत्न सुरक्षित करता है। हरा रत्न व्यक्ति को अभिव्यक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। बैंगनी रत्न सामाजिकता व परिवारवाद देता है। लाल रत्न व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है। नीला रत्न व्यक्ति को शांति देता है।
- स्पिरिट गार्जियन क्रिस्टल – यह रत्न व्यक्ति को सभी प्राणियों, खनिज, पशु, पौधे आदि से आत्मीयता बढ़ाने में मदद करता है।
- स्पॉड्यूमीन – यह व्यक्ति की आध्यात्मिकता और विश्लेषण क्षमता को बढ़ाता है।
- स्टार गार्नेट – यह सुख सुविधाएं बढ़ाता है। व्यक्ति को धनी, प्रसिद्ध व सम्मानित बनाता है। करियर में सफलता प्रदान करता है।
- सुगिलाइट – यह बैंगनी रंग का होता है। यह व्यक्ति को आत्मिक रूप से प्रबल बनाता है। व्यक्ति के जीवन में सजगता लाता है।
- सल्फर – यह अच्छा स्वास्थ्य व अच्छी सफलता देता है।
- सनस्टोन -यह नारंगी व लाल रंग का होता है। यह व्यक्ति को स्वतंत्रता व मौलिकता प्रदान करता है।
- सारणीबद्ध क्रिस्टल – यह लोगों के मध्य मेलजोल बढ़ाता है।
- टेन्टलाईट – यह भूरा व काले रंग का होता है। यह जीवन के प्रति उत्साह पैदा करता है। यह प्रेम व मेलजोल को बढ़ाता है।
- टेनजानाइट -यह कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है परंतु यह सहजता से कार्य करना सिखाता है।
- टेक्टाइट – यह परा विद्या की ओर झुकाव देता है व ज्ञान की प्राप्ति करवाता है।
- थुलाईट -यह लाल रंग का होता है। यह जीवन में उत्साह देता है और यथार्थवादी बनाता है।
- टाईगर आई – यह भूरे रंग का रत्न होता है जिसमें सोने के कण दिखाई देते हैं। यह व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है और यह एकीकरण की शक्ति प्रदान करता है।
- टर्मेलाइन – यह कई रंगों में आता है। बहुरंगी रत्न हमें जीवन का पूर्ण आनंद प्रदान करता है। गुलाबी रत्न प्रेम को प्रदर्शित करता है। बैंगनी रत्न ध्यान में पारंगत करता है। पीला रत्न ज्ञान व आध्यात्मिकता बढ़ाता है। हरा रत्न व्यापारिक सफलता और समृद्धि बढ़ाता है। भूरा रत्न जीवन में स्थिरता प्रदान करता है। काला रत्न रक्षा करता है। रंगहीन रत्न देव भक्त बनाता है। नीला रत्न शांति और आध्यात्मिकता लाता है।
- फिरोजा – यह नीले रंग का होता है। आसमानी व हरे रंग का भी होता है। यह जीवन के सकारात्मक पहलुओं को बढ़ाता है। यह बौद्धिक संतुलन, संचार- शक्ति, ध्यान, शांति, सुरक्षा, सहानुभूति तथा संवेदनशीलता बढ़ाता है।
- युलेक्साइट -यह सफेद रंग का होता है। यह आध्यात्मिकता बढ़ाता है और मनुष्य को अंतर्मुखी बनाता है।
- वैनिडीनाइट– यह परमात्मा से जोड़ता है। मनुष्य का आध्यात्मिक विकास करता है।
- वेरिसाइट– यह नीले, हरे व पीले रंग में पाया जाता है। व्यक्ति अपने अतीत को याद रखता है। व्यक्ति में स्पष्टवादिता का गुण आता है और वह आत्मनिर्भर होता है।
- वेचाइट – यह हास्य कलाकारों के लिए उत्तम रत्न है। यह मनोरंजन व हास्य की भावना विकसित करने में मदद करता है।
- विसुवियनाइट – यह कई रंगों में मिलता है। यह मानव में उत्साह व भक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
- वायलेन -यह बैंगनी रंग का होता है। मनुष्य में कृतज्ञता की भावना विकसित करता है।
- वेंड्स -यह मनुष्य की इच्छाएं पूर्ण करता है और उसकी प्रार्थनाएं सफल करता है।
- विलेमाईट – यह लाल, भूरा, हरा व पीला होता है। यह सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव उत्पन्न करने में मदद करता है।
- विंडो क्रिस्टल – यह भी व्यक्ति को अंतर्मुखी बनाता है व आध्यात्मिक जगत में प्रगतिशील बनाता है।
- विथराइट – यह सफेद व पीले रंग में होता है। यह मनुष्य को सदाचारी व विनम्र होने में सहायता करता है।
- वुल्फ़ेनाइट – यह शहद जैसे रंग का होता है। यह मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है तथा उसे प्रबंधक बनाता है।
- जिरकोन – यह कई रंगों में मिलता है। यह जीवन में प्रेरणा लाता है तथा शुद्धिकरण के साथ आध्यात्मिकता को बढ़ाता है। व्यक्ति को स्थाई संपत्ति प्रदान करने में मदद करता है तथा स्वतंत्रता प्रदान करता है।
- जोइजाइट – यह व्यक्ति को प्रकृति के साथ जोड़ता है तथा उसे कार्य के प्रति समर्पित बनाता है। यह अनिद्रा को दूर भगाता है।
========================================