Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Categories
Uncategorized

Political line in | Palmistry | हस्तरेखा विज्ञान | में राजनीतिक रेखा |


राजनीति में सफलता की रेखाएं।
हथेली में अनेक रेखाएं व चिन्ह होते हैं जो यह बताते हैं कि व्यक्ति राजनीति में सफल होगा या नहीं। हथेली में विधायक, सांसद या मंत्री बनने का योग है या नहीं? हाथ के आकार- प्रकार से भी इसका पता चलता है। आइए इस विषय पर बात करते हैं।
प्रगति के लिए हाथ की हथेली की आधारभूत संरचना तो अच्छी होनी आवश्यक है ही यथा, ग्रह पर्वतों का मजबूत होना, रेखाओं का स्पष्ट और लंबा होना, अच्छी भाग्य रेखा होना, विशेष तौर पर अच्छी और लंबी सूर्य रेखा होना व कई अन्य चिन्ह यथा मत्स्य, त्रिभुज, ध्वज आदि का होना।
इसके अलावा हम बात करते हैं सूर्य रेखा के बारे में। सूर्य यश और राज्य का कारक होता है।
• जिन हथेलियों में लंबी व स्पष्ट सूर्य रेखा हो और सूर्य रेखा से ऊपर की ओर रेखाएं जा रही हो तो यह बहुत अच्छी मानी गई है। सूर्य रेखा से नीचे की ओर रेखाएं जा रही हो तो यह सूर्य के गुणों में कमी करती है।
• कोई रेखा सूर्य पर्वत से निकलकर गुरु पर्वत तक जाए तो राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
• सूर्य पर्वत से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत तक जाए तो व्यक्ति राजनीति में सफल होता है। वह निर्भीक और कर्मठ राजनीतिज्ञ होता है।
• सूर्य राज्य का ग्रह होता है तथा शनि लोकतंत्र का कारक होता है। सूर्य पर्वत से निकलकर कोई रेखा यदि शनि पर्वत तक जाए या शनि पर्वत से कोई रेखा सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग राजनीति में विशेष योग्यता रखते हैं।
• सूर्य रेखा बुध पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्ति को बुद्धिमान व चतुर राजनीतिज्ञ बनती है।
• यदि मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर से निकल रही हो तो व्यक्ति अच्छा राजनीतिज्ञ होता है।
• यदि बृहस्पति पर्वत भी विकसित हो तो और भी अच्छी प्रगति होती है।
• बुध या गुरु पर्वत पर त्रिभुज हो तो राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
• गुरु या शुक्र पर्वत पर त्रिशूल या ध्वज का चिन्ह हो तो वह प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
• यदि मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा पूर्ण लंबाई लिए हुए हो तथा मंगल पर्वत विकसित हो तो वह व्यक्ति सफल राजनीतिज्ञ होता है।
• इन लक्षणों के साथ यदि हथेली में एक से अधिक स्थान पर मत्स्य अर्थात मछली का चिन्ह हो तो व्यक्ति सफल राजनीतिज्ञ होता है और वह खूब धनी व प्रसिद्ध होता है।
• यदि जीवन रेखा वह मस्तिष्क रेखा के प्रारंभिक स्थान पर दूरी हो तो व्यक्ति अपने सिद्धांतों के आधार पर चलता है। वह अपनी विचारधारा के आधार पर चलता है। ऐसे व्यक्ति अपने विचार और दृढ़ता के कारण संघर्ष करते हैं तथा सफल राजनीतिज्ञ होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *